श्योपुर: कलेक्टर ने खरीफ फसलों की तैयारी के लिए बैठक आयोजित की, किसानों को फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया
श्योपुर। कलेक्टे्रट सभाकक्ष में बुधवार को दोपहर 3 बजे कलेक्टर अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में खरीफ फसलो की तैयारी के सम्बंध में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि खरीफ फसलों के लिए लक्षित 1 लाख 74 हजार 700 हेक्टयर में बोवनी के अनुरूप खाद-बीज की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।