श्योपुर। मोहर्रम के 10 दिवसीय मातमी पर्व के दौरान आज गुरूवार को दोपहर 2 बजे को अलम निशानों का जुलूस निकाला गया जो शाम 5 बजे तक जारी रहा, इस दौरान अलमों की परंपरागत दौड़ भी आयोजित हुई। बाजार में निकले अलम निशानों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।