रायसेन: रायसेन में कृषि महाकुंभ का शिवराज करेंगे शुभारंभ, 11 अप्रैल को राजनाथ और सीएम डॉ. मोहन भी आएंगे
Raisen, Raisen | Apr 9, 2026 रायसेन शहर के दशहरा मैदान में कल (11) से 13 अप्रैल तक तीन दिवसीय "कृषि महाकुंभ" लगेगा। इसका औपचारिक शुभारंभ शुक्रवार शाम को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ डेयरी, पोल्ट्री, मत्स्यपालन और बकरीपालन जैसे पूरक व्यवसायों से जोड़कर उनकी आय के स्थायी स्रोत तैयार करना है।