पटियाली: गंजडुंडवारा नगर में तेज आंधी-बारिश के दौरान गिरी गैलरी की छत, बड़ा हादसा टला
कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर में एटा रोड स्थित शिव मंदिर के पीछे सोमवार सुबह तेज आंधी बारिश के दौरान एक मकान की गैलरी का लेंटर अचानक गिर गया। अतुल प्रकाश ने बताया कि पड़ोसी द्वारा अधूरी छोड़ी गई नींव से मिट्टी कमजोर हुई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई नीचे मौजूद नहीं था। घटना में मकान को भारी नुकसान पहुंचा है।