मुरैना नगर: मारपीट मामले में थाने से छूटा ट्रक ड्राइवर, राठौर कॉलोनी में कमरे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
मुरैना कोतवाली क्षेत्र की राठौर कॉलोनी में 25 वर्षीय ट्रक ड्राइवर सोनू राठौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सोनू को मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात हिरासत में लिया था और शनिवार शाम पूछताछ के बाद छोड़ दिया था।परिजनों के अनुसार वह घर आकर शराब पीने के बाद कमरे में सोने चला गया।रविवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।