बिजौलिया: पत्रकार पर हमले के विरोध में प्रेस ट्रस्ट ने 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया, उच्च स्तरीय जांच की मांग की
बिजौलिया। थाना क्षेत्र में पत्रकार श्याम विजय पर हुए जानलेवा हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में प्रेस ट्रस्ट बिजौलिया ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार ललित डीडवानिया को सोमवार को ज्ञापन सौपकर प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।