कुरडेग: कुरडेग के डुमरडीह गांव में महिलाओं ने विधि विधान के साथ किया जीवित्पुत्रिका व्रत
कुरडेग के डुमरडीह गांव में शनिवार की रात 8:00 बजे महिलाओं ने आंगन में पीपल की डाली स्थापित कर जीवित्पुत्रिका व्रत की विधिवत पूजा किया। इस मौके पर गांव में पुजारी के द्वारा विधिवत चील और सियार की कहानी सुना कर कथा संपन्न कराया। मौके पर बताया गया कि रविवार को इस व्रत का समापन होगा।