उपायुक्त ने गांव बाहरी और झांसा रोड पर सीवरेज व्यवस्था का किया निरीक्षण
कुरुक्षेत्र, 30 जून। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि बारिशों के सीजन में पानी निकासी से सम्बन्धित कोई समस्या ना आए इसके लिए अधिकारियों को सीवरेज प्रणाली को दुरुस्त रखने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही जहां-जहां सफाई की व्यवस्था है वहां पर समय रहते सफाई करने के लिए कहा गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा मंगलवार को देर सायं गांव बाहरी और झांसा रोड पर सीवरेज व्यवस्था का निरीक्षण करने उपरांत अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने गांव बाहरी और झांसा रोड पर सीवरेज व्यवस्था का जायजा लेने उपरांत एसडीएम अमन कुमार, ईओ राजेश ढांडा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से सफाई व्यवस्था की फीडबैक ली है।
उपायुक्त ने कहा कि बारिशों के सीजन के दौरान नागरिकों को पानी निकासी से सम्बन्धित कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस शहर में सीवरेज प्रणाली के माध्यम से पानी की निकासी करवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका के अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए है कि जहां जहां सीवरेज प्रणाली से पानी निकासी की दिक्कत है उस उस जगह को चैक किया जाए और आवश्यकता अनुसार कार्यवाही भी की जाए।