नौबतपुर: पुलिस ने बिहटा सरमेरा स्टेट हाइवे 78 पर ट्रक से बंगाल ले जाए जा रहे 27 मवेशियों के साथ चालक और खलासी को पकड़ा
गौ ज्ञान फाउंडेशन नई दिल्ली की सूचना और सहयोग से बिहटा सरमेरा स्टेट हाइवे 78 पर 27 मवेशियों से लदे ट्रक को चालक और खलासी के साथ पुलिस ने पकड़ा कर लिया। बरामद पशुओं को महर्षि च्यवन गौशाला देवकुंड भेज दिया गया है। संस्था की संचालिका लता देवी ने चालक और खलासी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।