दक्षिण पन्ना वनमण्डल अंतर्गत रेंज रैपुरा के ताखोरी गांव स्थित एक खेत में बने लगभग 35 फीट गहरे कुएं में गिरे 15 जंगली सुअरों को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह रेस्क्यू अभियान सोमवार दोपहर लगभग दो घंटे तक चला, जिसमें वन अमले की सतर्कता और सूझबूझ से सभी वन्य प्राणियों की जान बचाई जा सकी।