हाथरस: हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के जलेसर रोड पर गांव बलना के निकट अचानक जानवर आने से अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, युवक हुआ घायल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के जलेसर रोड गांव बलना के निकट आज दिन शनिवार को दोपहर 1:00 बजे के करीब तेज गति बाइक के सामने अचानक से जानवर आ गया! जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई! इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर दुर्घटना को देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई! जिला अस्पताल इमरजेंसी में लाये गए घायल का उपचार जारी है!