हाथरस: हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में खेल-खेल में नाली से टकराकर 2 साल के बच्चे की हुई मौत
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में आज दिन शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे के करीब खेल खेल में 2 साल का बच्चा नाली से टकराकर घायल हो गया! इस मामले को देखकर परिजनों की पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई/ ग्रामीणों की मदद से परिजन बच्चे को लेकर हाथरस के जिला अस्पताल में लाये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है जिससे परिजनों में कोहराम मच गया!