हाथरस: हाथरस जंक्शन के गांव वीर नगर में बीती रात मामूली कहासुनी के चलते दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव वीर नगर में बीती रात दिन शुक्रवार रात 11:50 के लगभग मामूली कहासुनी के चलते दो पक्षों में जमकर गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट हो गई !अचानक से हुई मारपीट से गांव में हड़कंप मच गया और हंगामा को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई! जिसका वीडियो बनाकर किसी ग्रामीण ने वायरल कर दिया है इस मारपीट में चार लोग लगभग घायल हो गए हैं!