हाथरस: गांव ठूलई में लड़कियों पर टिप्पणी करने के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को एंटी रोमियो टीम ने किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुन अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे कार्यवाही करते हुए कोतवाली हाथरस जंक्शन पर तैनात एंटी रोमियो टीम ने लड़कियों पर टिप्पणी व फब्तियां कसने के अभियोग में वांछित 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में एंटी रोमियों टीम द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।