हाथरस: मथुरा रोड मधुगढ़ी के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर वृद्ध ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मथुरा रोड मधुगढ़ी के पास आज दिन शुक्रवार को सुबह 11:00 के करीब 60 वर्ष के एक वृद्ध ने पारिवारिक क्लेश होने के बाद मथुरा बरेली राष्ट्रीय रेलमार्ग पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली! घटना को देखकर मौके पर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई! सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस एवं जीआरपी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है!