कटकमसांडी: हजारीबाग में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान जारी, बच्चों और ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के बैनर तले सोमवार को केरेडारी के सलगा पंचायत, +2 उच्च विद्यालय बरही एवं राजकीय मध्य विद्यालय बरही में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में बाल विवाह, बाल श्रम, साइबर क्राइम और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया गया, जहां से लोग मुफ्त कानूनी सलाह ले सकते हैं।