अशोक नगर: नावनी गांव के युवक के खाते में अचानक आए ₹5000, लगा होल्ड, अब लाखों निकालने के लिए भटक रहा
अशोकनगर जिले के नावनी गांव में एक युवक के खाते में अचानक 5 हजार रुपए आए और होल्ड़ लग गया। जिससे वह अपने खाते में जमा लाखों रुपए निकालने के लिए दर-दर भटक रहा है। नावनी निवासी भीकम सहेरिया ने मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए बताया कि बीते 12 सितंबर को उसके खाते में अचानक 5 हजार रुपए आए और उसके खाते में होल्ड लग गया।