न्यू कम्युनिटी हॉल, कांकेर में आयोजित सेवा सेतु शिविर में राशन कार्ड, आधार प्रमाणीकरण, नए राशन कार्ड के लिए आवेदन सहित खाद्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक सुविधाएं हितग्राहियों को उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और हितग्राही उपस्थित रहे।
शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को आम नागरिकों तक सहजता से पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाने की दिशा में पहल की गई।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान