पाटी: पाटी में गहराया सूखा,रोजगार और वन अधिकार का संकट; शासन-प्रशासन के दावों की खुली पोल,ZP व DM के नाम CEO को दिया ज्ञापन।
Pati, Barwani | Oct 8, 2026 पाटी क्षेत्र में इस वर्ष गहराए सूखे ने आदिवासी किसान-मजदूरों की कमर तोड़ दी है। फसलों के बर्बाद होने से खेतों में उत्पादन न के बराबर हुआ है, जिससे हजारों परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। खाद, बीज और दवा के लिए लिया गया कर्ज चुकाना किसानों के लिए नामुमकिन साबित हो रहा है। ऐसे मुश्किल वक्त में जहाँ सरकारी रोजगार राहत का जरिया बनना चाहिए।