शाहजहांपुर: टाउन हाल स्थित हाकी क्लब में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का किया शुभारंभ, सभी ने किया योगा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज टाउन हाल स्थित हाकी मैदान में योग सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पहुंचकर सभी को योगा के प्रति जागरूक किया। साथ ही तमाम अधिकारियों ने वित्त मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने योगा किया और उनके साथ एसपी अशोक कुमार मीणा ने योगा किया है ।