जिला कारागार में बंदियों द्वारा योगाभ्यास किया गया। बंदियों के साथ जिला कारागार के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी योगाभ्यास में प्रतिभाग किया। योगाभ्यास भारतीय योग संस्थान के सौजन्य से प्रशिक्षित योग गुरुओं द्वारा अभ्यास कराया गया। इस दौरान बंदियों ने योग की आकर्षक पोशाक में पूरे मनोयोग से योगाभ्यास किया।