शाहजहांपुर: कोतवाली के भारद्वाजी में उधार के 600 रुपये नही देने पर बाप ने चाकू से गोदकर की थी बेटी की हत्या, मां बाप गिरफ्तार
चौक कोतवाली के भारद्वाजी मोहल्ले में 13 जून की रात 23 साल की पूर्ती गुप्ता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्या करने वाले पिता संजय गुप्ता और हत्या में उनका साथ देने वाली मृतका की मां वंदना को गिरफ्तार किया है। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि सोने की अंगूठी बेचकर बेटी घर का सामान खरीदकर लाई थी।