उधवा: राधानगर थाना परिसर में सोमवार को होगी शांति समिति की बैठक
शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सोमवार को राधानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने रविवार की शाम करीब 6 बजे बताया कि सोमवार की संध्या 4 : 30 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।