राजमहल: राजमहल थाना पुलिस ने विवाहिता का अश्लील वीडियो बनाने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया
राजमहल थाना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और शारीरिक शोषण करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे पुलिस सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली कि पीड़िता के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।