गुरुग्राम: हरियाणा ने 5 वर्ष में निर्यात दोगुना करने का लक्ष्य तय किया
हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में आयोजित एफटीए कार्यशाला में अगले पांच वर्षों में प्रदेश का निर्यात दोगुना करने का लक्ष्य रखा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो संदेश में वैश्विक बाजारों तक हरियाणा के उत्पाद पहुंचाने का संकल्प जताया। उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने नई औद्योगिक और एमएसएमई नीति का परिचय दिया।