सदर: नंदाखेड़ा में जुए के अड्डे पर पुलिस ने की दबिश, 16 लोगों को किया गिरफ्तार; ₹1.31 लाख बरामद
Sadar, Lucknow | Oct 22, 2026 बाजारखाला थाना क्षेत्र के मिल एरिया चौकी अंतर्गत नंदाखेड़ा में पुलिस ने जुए के कथित अड्डे पर छापेमारी कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से ताश की गड्डी, 1 लाख 31 हजार रुपये नकद, कई मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया। कार्रवाई एसीपी बाजारखाला के नेतृत्व में हुई। इसमें थाना प्रभारी बृजेश सिंह, टिकैतगंज चौकी प्रभारी एसआई केशव मिश्रा समेत पुलिसकर्मी शामिल