जमुई: गहलौर गांव स्थित घर में लगी भीषण आग, मासूम की जलकर हुई मौत
Jamui, Jamui | Apr 2, 2024 सिकंदरा प्रखंड के गहलौर गांव स्थित घर में भीषण आग लग गई। इस अगलगी में पूरा घर के साथ-साथ विमल तुरी के 6 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार भी जल गया। जिससे मौके पर ही मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। उंसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजन के हवाले कर दिया गया। वहीं अगलगी के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।