जमुई: 4 अप्रैल को जमुई पहुंचकर बल्लोपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे पीएम, शुरू हुई तैयारी का विधायक ने लिया जायजा
Jamui, Jamui | Apr 2, 2024 अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चार अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई पहुंचेंगे। इसकी तैयारी सोमवार से शुरू हो गई है। वे एनडीए प्रत्याशी लोजपा आर के नेता अरुण भारती के समर्थन में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सोमवार को इसकी तैयारी का जायजा लेने जमुई विधायक श्रेयसी सिंह के अलावा सुरक्षा व्यवस्था का डीएम राकेश कुमार और एसपी डॉ. शौर्य ने जायजा लिया।