जमुई: शहर के 5 स्टैंडों के बंदोबस्तधारियों की समय अवधि 31 मार्च को पूरा होने के बाद सोमवार से शुरु हुआ पार्किंग वसूली का कार्य
Jamui, Jamui | Apr 1, 2024 शहर के पांच स्टैंडों के बंदोबस्तधारियों की समय अवधि 31 मार्च को पुरा होने के बाद सोमवार से इन स्टैंडों पर पार्किंग वसूली का कार्य नगर प्रशासन ने शुरू कर दिया है। इसके लिए नगर परिषद द्वारा सभी स्टैंडो के लिए अलग- अलग कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। नियमानुकूल एक अप्रैल से स्टैंड बंदोबस्त होने तक नगर परिषद के प्रतिनियुक्त कर्मी ही पार्किंग वसुली करेंगे।