कर्वी: चित्रकूट में टीजीटी परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी बनकर सेंधमारी की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार
चित्रकूट में टीजीटी परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी बैठाकर सेंधमारी की कोशिश का खुलासा हुआ है। रैपुरा के कृषक इंटर कॉलेज भौरी में बायोमैट्रिक जांच के दौरान अभ्यर्थी की पहचान संदिग्ध मिली। जांच में दिलीप कुमार अपने चचेरे भाई विकास सिंह की जगह परीक्षा देता मिला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर गुरुवार दोपहर 2:56 बजे प्रेसनोट जारी किया है।