बांका: शांतिनगर झिरवा में बकरी के सींग तोड़ने के विवाद में चचेरे भाई ने की मारपीट, एक व्यक्ति घायल
Banka, Banka | Jul 13, 2026 बकरी के सींग तोड़ने के मामूली विवाद में चचेरे भाई द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सोमवार की सुबह 8 बजे सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल, बांका में चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।घायल की पहचान शांतिनगर झिरवा निवासी 53 वर्षीय अजय मंडल, पिता तारणी मंडल के रूप में हुई है।