सुपौल: डीएम ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश
Supaul, Supaul | Sep 24, 2026 सुपौल जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में एनसीओआरडी (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सावन कुमार ने की। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।