उज्जैन: दशहरा मैदान पर हुई 15 अगस्त की फुल ड्रेस रिहर्सल, कलेक्टर और एसपी रहे मौजूद 🇮🇳👮♂️
उज्जैन के दशहरा मैदान में आगामी 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस रिहर्सल के दौरान उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। पुलिस बल और विभिन्न दलों ने जहां शानदार परेड का अभ्यास किया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले चार स्कूलों के बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियों को अंतिम रूप दिया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे, जिसे लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।
#UjjainNews #IndependenceDay #FullDressRehearsal #UjjainPolice