उज्जैन: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 71 किलो पनीर और 5 लाख का मिलावटी घी जब्त 🧀🧪
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर लगाम कसने के लिए कलेक्टर और आयुक्त खाद्य सुरक्षा के निर्देश पर उज्जैन में खाद्य विभाग का विशेष अभियान जारी है। एनालॉग पनीर की बिक्री पर लगी रोक के तहत, विभाग के अधिकारियों ने आनंद नगर स्थित श्री कृष्णा डेयरी पर छापा मारकर 71 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। इसके अलावा फव्वारा चौक स्थित फर्म श्री राजेंद्र ट्रेडर्स पर भी कार्रवाई की गई, जहां से 'प्योरा श्योर' ब्रांड का 876 लीटर (कीमत करीब 5 लाख 8 हजार रुपये) देसी घी जब्त कर उसके नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#UjjainNews #FoodSafety #Adulteration #FoodInspector