उज्जैन: नगर निगम और भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर 🇮🇳
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उज्जैन में नगर निगम और भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहीद पार्क से शुरू होकर टावर चौराहा, चामुंडा माता मंदिर, मालीपुरा और दौलतगंज होते हुए फव्वारा चौक पहुंची, जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस देशभक्तिपूर्ण यात्रा में स्कूली बच्चों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, निगम अमले और आम नागरिकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
#UjjainNews #HarGharTiranga #TirangaYatra #BJP