हलसी: हलसी प्रखंड के गौरा गांव में पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ के दसवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हलसी प्रखंड के गौरा गांव में आयोजित पंचकुंडीय 11 दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ में आस्था का जन सैलाव उमड़ रहा है.बुधवार पूर्वाह्न 10 बजे आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. सूरजगढ़ा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रहलाद यादव यज्ञ स्थल पहुंचकर पूजा अर्चना की.