कोल: सपा अधिवक्ता सभा ने EVM हटाने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ACM को दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | Jan 25, 2024 थाना सिविल लाइन इलाके के जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर आज समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के द्वारा ईवीएम हटाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद एसीएस संजय मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा है। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन में ईवीएम हटाकर वैलेट पेपर से चुनाव कराये जाने की मांग की है।