भादरा: फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत
भादरा। गोगामेड़ी से नोहर की ओर लौट रहे बाइक सवार तीन श्रद्धालुओं को रामगढ़ के पास फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी। हादसे में विक्रम (20) और यशपाल (22) की मौत हो गई, जबकि सोदानसिंह (23) गंभीर घायल है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।