चौथम: बागमती नदी के तेज कटाव से चौथम प्रखंड में कई घर बहे, पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की
चौथम प्रखंड की ठुठी मोहनपुर पंचायत के वार्ड 13 खरैता में बागमती नदी के तेज कटाव से कई परिवारों के घर और जमीन बह गई। पीड़ितों ने मुआवजा की मांग को लेकर अंचलाधिकारी से आवेदन किया है। प्रशासन ने राहत के लिए पॉलीथीन शीट वितरण किया है और कार्रवाई का भरोसा दिया है।