शाजापुर: संगठन पर्व 2024 के तहत जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय शाजापुर में आगामी संगठन चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए संगठन पर्व 2024 कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप पाटोदिया रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने की। जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप पाटोदिया ने संगठन के आगामी चुनाव अभियान की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।