शाजापुर: जिला पंचायत सभागार में विकासखंड समन्वयकों और नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित, संभाग समन्वयक ने दिए निर्देश
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद शाजापुर द्वारा जिला पंचायत सभागार शाजापुर में संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय की उपस्थिति में मंगलवार को विकासखंड समन्वयकों एवं नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला समन्वयक शाजापुर श्री विष्णु प्रसाद नागर ने बैठक के बिंदुओं एवं थीम के बारे में बताया।