शाजापुर: शाजापुर में दुपाड़ा तिराहे पर हादसों पर नियंत्रण के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए गए
शहर में आए दिन हो रहे सड़क हादसे चिंता का सबब बने हुए हैं। हादसों पर नियंत्रण के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा कवायद की जा रही है। इसी के तहत मंगलवार को शहर के दुपाड़ा तिराहे पर स्पी़ड ब्रेकर बनाए गए। गत दिनों पुलिस, यातायात और पीडब्लूडी की टीम ने यहां का निरीक्षण किया था। जिसमें तिराहे पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे होने की बात सामने आई थी।