शाजापुर: कृषि उपज मंडी शाजापुर ₹4720 प्रति क्विंटल रहा सोयाबीन का उच्चतम भाव, ₹5200 प्रति क्विंटल तक बिका प्याज़
शाजापुर कृषि उपज मंडी में मंगलवार को सोयाबीन के दाम 4720 रुपए क्विंटल तक पहुंच गए। वहीं प्याज के दाम 5200 रुपए क्विंटल तक रहे। बीते दिनों की तुलना में मंगलवार को प्याज के अच्छे दाम किसानों को मिले। मंडी कर्मचारी से मंगलवार शाम छह बजे प्राप्त जानकारी अनुसार मंडी में मंगलवार को सोयाबीन की 5393 क्विंटल आवक हुई। जो 3100 रुपए से लेकर 4720 रुपए क्विंटल तक बिकी।