शाजापुर: कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त हुए 79 आवेदन, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएँ
जनसंपर्क विभाग द्वारा मंगलवार शाम छह बजे दी गई जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत मंगलवार को संपन्न हुई जनसुनवाई में 79 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई कलेक्टर ऋजु बाफना ने की। इस दौरान अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले ने भी जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया।