हाथरस: आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर एक होटल के पास बेहोशी हालत में मिली महिला, पुलिस ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे के एक होटल के पास बीती रात बेहोशी हालत में एक महिला मिली है। सूचना पर पहुंची कोतवाली चंदपा पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बेहोशी हालत में मिली महिला का डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।