हाथरस: सदर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड के पास रोडवेज बस की छत पर युवकों द्वारा डांस एवं स्टंट करते का वीडियो हुआ वायरल
सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड बस स्टैंड के पास देर शाम रोडवेज बस की छत पर आधा दर्जन से अधिक युवकों द्वारा डांस एवं स्टंट करने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बस की छत पर युवक डांस एवं स्टंट करते हुए साफ तौर से नजर आ रहे हैं। युवकों की करतूत के द्वारा कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में भी जुट गई है।