हाथरस: गांव नगला अढ़ू में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला अढ़ू में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते 1 युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। परिजनों द्वारा हालत बिगड़ने पर युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी बाढ़ में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।