कोल: हरदुआगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को माछुआ पुल से गिरफ्तार कर भेजा जेल
Koil, Aligarh | Apr 17, 2025 एसएसपी संजीव सुमन के द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में हरदुआगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त संजय निवासी मोहल्ला अहिरपाडा कस्बा हरदुआगंज गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस के द्वारा जेल भेज दिया गया है।