कोल: किला गेट से पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, दोनों के कब्जे से एक किलो अवैध गांजा बरामद
Koil, Aligarh | Apr 17, 2025 थाना क्वार्सी पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान रामगढ़ पंजीपुर की ओर से किला गेट से दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों तस्करों के कब्जे से एक किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया। इधर पुलिस ने मामले में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।