कोल: अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, शहर में 5 दिन का प्रवास करेंगे
Koil, Aligarh | Apr 17, 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार शाम अलीगढ़ पहुंचे हैं। वह नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान डीएम संजीव रंजन और एसएसपी संजीव सुमन व कड़ी सुरक्षा के बीच उनको काफिले की गाड़ी में बिठाया गया है। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनको केशव धाम पहुँचाया जायेगा।